उरई। 14 नवम्बर को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। चाइल्ड लाइन द्वारा इस उपलक्ष्य में छौंक स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में केक काटकर चाचा नेहरू के जन्म दिन को सेलिब्रेट कर एक सप्ताह तक चलने वाले चाइल्ड लाइन दोस्ती अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा। इसके बाद जिला अस्पताल में पांच कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार वितरित किया जायेगा।
सात दिन के इस अभियान में अगले दिन अधिकारियों को सुरक्षा बंधन बांधा जायेगा। तीसरे दिन चाइल्ड लाइन से जुड़ने के लिए अधिकारियों और लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा। चैथे दिन बाल अधिकारों और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया जायेगा। पांचवे दिन बच्चों की रंगौली वाद विवाद प्रतियोगितायें कराई जायेगी। छठवे दिन बच्चों से चाइल्ड लाइन के हेल्प लाइन नम्बर 1098 लिखवाने की प्रतियोगिता कराई जायेगी। अंत में खेल कूद प्रतियोगिताओं के साथ चाइल्ड लाइन से दोस्ती अभियान का समापन होगा। यह जानकारी चाइल्ड लाइन के कोर्डिनेटर शिवमंगल सिंह ने दी।





Leave a comment