उरई। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने चोरी, लूट, बलबा और गुंडा अधिनियम आदि गंभीर धाराओं के नौ अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है ताकि अवांछनीय तत्वों को कड़ा संदेश दिया जा सके।
जिनका जिला बदर किया गया है उनमें राजपाल निवासी भकरौल थाना नदीगांव, सोनू निवासी भकरौल थाना नदीगांव, सुशील दुबे उर्फ सुशील कुमार निवासी उकासा थाना आटा, पवन निवासी भकरौल थाना नदीगांव, नौशाद अहमद मोहम्मदाबाद थाना डकोर, शाहरूख खान निवासी पटेल नगर उरई, बलराम उर्फ बालस्टर मल्थुआ थाना सिरसा कलार, देवेन्द्र उर्फ मनफूले उदनपुरा थाना कालपी और गुड्डू महाराज उर्फ धीरेन्द्र कुमार तिवारी निवासी मोहल्ला इन्द्रानगर कालपी।





Leave a comment