कुठौंद-उरई । कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा में सवार मासूम सहित पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुठौंद थाना क्षेत्र के खेड़ा मुस्तिकल गांव निवासी संदीप राजपूत (२५) मंगलवार को अपने ई रिक्शे से गांव निवासी बंसती देवी (२५), बसंती की एक माह की बेटी, भांजी तन्वी (३), सास चंद्रकली (४३) के साथ औरैया जनपद के अयाना के पास पथरी की दवा लेने जा रही थी। जब उनका रिक्शा औरैया कोतवाली के चिरुली गांव के पास पहुंचा। तभी इटावा की तरफ से आ रही पिकअप कार ने रिक्शे में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने रिक्शा चालक संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं बसंती देवी की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि संदीप ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। दो बच्चें है। मौत से पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।





Leave a comment