उरई | गत दिनों माधौगढ़ क्षेत्र में ओवर लोडिंग और एन आर मौरंग ढो रहे वाहनों की चेकिंग कर रहे एस डी और बंगरा चौकी इंचार्ज को जीप से कुचलने की कोशिश में फरार चल रहे 4 आरोपित शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए | गिरफ्तार आरोपितों में दीपक यादव निवासी ग्राम किल्ली थाना बसरेहर जनपद इटावा व उसके संरक्षण दाता मोहन सिंह कुशवाहा निवासी मोहल्ला आचार्य नगर थाना सिटी कोतवाली भिंड मध्य प्रदेश, सीटू उर्फ जगजोत गुर्जर निवासी बालाजी नगर वार्ड नंबर 38 थाना भिंड देहात जनपद भिंड मध्य प्रदेश व शेरू उर्फ संतोष यादव निवासी राजीव नगर इटावा रोड थाना भिंड देहात जनपद भिंड शामिल हैं |   घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की लग्ज़री कार भी बरामद कर ली  गयी है ।

Leave a comment