उरई : अन्ना जानवरों के कारण अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर वाहनों के लिए जोखिम भरी स्थिति बन गयी है |
घटनाक्रम के अनुसार कुठौंद थाना क्षेत्र में आने वाले गांव दौलतपुर के पास बने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर शनिवार को सुबह लगभग 8:00 बजे अन्ना जानवरों को बचाने के चक्कर में डंपर अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चला गया | इसके चलते फ़िलहाल एक बड़ा हादसा होने से बच गया है | उत्तर प्रदेश में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इस एक्सप्रेस वे पर छुट्टा मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रक ने लगभग 100 मीटर रेलिंग तोड़ दी | इसमें किसी जनहानि की सूचना नहीं है | मौके पर पहुंचे एक्सप्रेस वे के कर्मचारियों ने बाधित यातायात को सुचारु रुप से चालू कराया।







Leave a comment