उई | बीमारी से परेशान वृद्ध ने अवसाद में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली | विवरण के अनुसार कोंच के ग्राम ताहरपुरा निवासी लक्ष्मी नारायण पटेल (62 वर्ष) ने शनिवार सुबह घर में उस वक्त फांसी लगा ली कि जब परिवार के लोग अपने अपने कामों में लगे हुए थे। परिजनों की नजर जब फांसी पर झूल रहे वृद्ध पर गई तो उनमें हड़कंप मच गया। चीख-पुकार से आस पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस भी मौके पर आई जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शुरुआती छानबीन में पता चला है कि वृद्ध काफी समय से पैरालाइसिस का शिकार था जिस वजह से वह तनाव में रहता था और उसका इलाज भी चल रहा था।







Leave a comment