कुठौंद –उरई । अपनी ही चाची को तमंचा से धमकाने पहुंचे युवक को पुलिस ने धर दबोचा । प्राप्त विवरण अनुसार थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम भोजापुर में एक महिला ने अपने भतीजे कल्लन सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 30 वर्ष के खिलाफ आये दिन उसे तमंचा से धमकाने की शिकायत फोन से की थी । शनिवार को इस आधार पर अचानक दविश दे कर पुलिस ने उस युवक को पकड़ लिया | उसके कब्जे से एक 315 बोर तमंचा बरामद हुआ है | आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है |







Leave a comment