एट- उरई। पिरोना के पास फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की अकाल मौत हो गयी |

युवक की पहचान जालौन कोतवाली क्षेत्र के धनोरा कलां गांव निवासी 22 वर्षीय शिवम के रूप में हुई | दुर्घटना के समय सोमवार की सुबह वह बाइक से झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र के मोड़ गांव में अपनी बहिन के पास जा रहा था तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। शिवम् अविवाहित था और घर की दयनीय हालत के कारण बाहर काम कर रहा था |

Leave a comment