उरई । सर्दी के मौसम में चोरों की सक्रियता बढ़ गयी है जिसके कारण लोगों को जीवन भारी की जमा पूंजी गंवानी पड़ रही है | इसी क्रम में डकोर थाना क्षेत्र के कुसमिलिया गाँव में बीती रात एक किसान के घर में छत के रास्ते से घुस कर चोर नकदी , जेवरात सहित लाखों के माल की चपत लगा गए |
कुसमिलिया निवासी मइयादीन प्रजापति के घर छत के रास्ते से घुस आये | उनका परिवार एक कमरे में सो चुका था | चोरों ने किसी को आहट नहीं मिलने दी और दूसरे कमरो की कुंडी खोलकर उसमें रखे बक्सो व अलमारी का ताला तोड़ कर लगभग ढाई लाख का तड़ दिया। सुबह जब परिजन जागे तो कमरे में बिखरे सामान और गायब संदूक से अनहोनी का अंदाजा हुआ | बक्सा बाद में पड़ोसी की छत पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मइयादीन ने बताया कि चोर उसकी बहू व बेटी के जेवर ले गए।







Leave a comment