उरई । आटा थाना क्षेत्र में  संकटमोचन मंदिर के पास सोमवार की सुबह सड़क किनारे खड़े डंपर में मूंगफली लादकर जा रही डीसीएम के पीछे से भिड़ जाने से   डंपर के पास खड़े चालक कानपुर देहात के रायपुर निवासी  यतेंद्र व हेल्पर निवासी  मंगलपुर कानपुर देहात नारायण घायल हो गए। क्या डीसीएम चालक नशे में था | जो हो बाद में  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर  क्षतिग्रस्त डीसीएम के चालक व क्लीनर  हादसे के बाद मौके से भाग गए। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया।

Leave a comment