उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की ढिलाई से अराजक तत्वों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं | फिहाल प्रभावशील सिफारिशों के कारण बाइक चोरी की 2 रिपोर्टें हाल में दर्ज हुई हैं जबकि अधिकाँश ऐसी रिपोर्टें दर्ज ही नहीं होती | मोहल्ला गोपालगंज निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 नवंबर को मोहल्ले से ही उसकी बाइक चोरी हो गई। वहीं शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी अमित दीक्षित ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर को मोहल्ले में खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।







Leave a comment