कालपी-उरई | नगर पालिका परिषद कालपी के आगामी चुनाव के लिए 22 मतदान केन्द्र और 55 मतदान स्थल बनाए जा रहे हैं जिन पर इस बार 46467 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 के नगरीय निकाय कालपी में मतदाताओं की संख्या 42259 थी। इस बार 4206 मतदाता के नाम निर्वाचक नामावली में बढ़ गये हैं। मतदाता पंजीकरण केंद्र तहसील कालपी के प्रभारी शशांक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद कालपी में अध्यक्ष तथा 25 सदस्यों का चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत कदौरा मे वर्ष 2017 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 11529 थी। जो इस बार बढ़कर 12550 पहुंच गई है। नगरीय निकाय कदौरा मतदान केंद्र में 16 मतदान स्थल स्थापित किए जा रहे हैं। विश्वकर्मा के मुताबिक निष्पक्ष तथा शान्ति पूर्वक मतदान कराने के लिए संवेदनशील, अतिसंवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील प्लस मतदान स्थलों को चिन्हित करने का कार्य चल रहा है। इसी प्रकार सेक्टर तथा जोनल की व्यवस्था को लेकर भी कार्य चलाया जा रहा है।







Leave a comment