कालपी-उरई | जोल्हूपुर मौजे के खेतों में जलभराव की समस्या को निपटाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार आईएएस द्वारा सम्बधित विभागो के जिम्मेदार अधिकारियों तथा इंजीनियरों से चर्चा की गयी है ताकि कार्य योजना जल्द तैयार की जा सके।
ज्ञात हो कि जोल्हूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पिछले 5 वर्षोंं से ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस्केचालते पिछले महीने हुई भीषण बाढ़ के कारण जोल्हूपुर मौजे की हजारों बीघा जमीन बरसाती पानी से लबालब भर गई है। जल निकासी न होने से अभी तक खेत पानी से भरे हुए हैं। इस दिशा में ज्वांइट मजिस्ट्रेट एसडीएम अभिषेक कुमार आईएएस ने पहल तेज कर दी है।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने समस्या का निदान करने के लिए समिति गठित की है।
टीम में रेलवे, राजस्व, लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशासी अभियन्ता, वेतवा नहर द्विवतीय के अधिशासी अभियंता, राज्य सेतु निगम के अधिशासी अभियंता तथा अन्य अधिकारियों की टीम संयुक्त रुप से जोल्हूपुर मौजे की जलभराव वाली कृषि योग्य भूमि का घूम घूम कर सर्वे करेगी और जल निकासी के रास्ते तलाशेगी। अभिषेक के मुताबिक स्थलीय निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सके थे। जबकि अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बताते हैं कि जोल्हूपुर की जो सड़कों के अभिलेख तथा मानचित्र लोक निर्माण विभाग के द्वारा उपलब्ध नहीं कराये जा पा रहे हैं जिससे पता चल सके कि जल निकासी के लिए सड़क में पुलिया किन-किन स्थानों पर बनी हुई थी। उप जिलाधिकारी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए प्रशासन के द्वारा तेजी से पहल की जा रही है | उन्होंने उम्मीद जताई कि समस्या का जल्द समाधान निकल आयेगा।







Leave a comment