उरई। चीफ जस्टिस स्वर्गीय जगदीश भल्ला ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मैच का शुभारंभ आईएएस अभिषेक कुमार ने इंदिरा स्टेडियम और पुलिस लाइन ग्राउंड पर किया | पहले उन्होंने टीम से परिचय प्राप्त किया और इसके बाद टॉस कराकर मैच का श्रीगणेश किया ।
पुलिस लाइन और इंदिरा स्टेडियम पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में दूसरे दिन आईएएस अभिषेक कुमार एसडीएम कालपी ने चीफ जस्टिस जगदीश भल्ला मेमोरियल ऑल इंडिया अंडर-19 तृतीय क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी | उन्होंने कहा कि खेल आयोजनों से छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर प्रदान होता है। । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्याम श्याम बाबू , डीसीए के उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी और सचिव विकास कुमार को संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह ने डीसीए जालौन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
दूसरे दिन के रोमांचक मैच में जालौन के यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रनों का लक्ष्य रखा जिसे लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 21 ओवर 4 बॉल में ही पूरा करते हुए जीत लिया वही इंदिरा स्टेडियम पर कानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ के सामने 256 रन का लक्ष्य रखा मगर छत्तीसगढ़ इस लक्ष्य को पाने में कामयाब नहीं हो सकी और 29 ओवर में 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिससे यह मैच कानपुर ने 140 रनों से जीत लिया । लखनऊ से मैन ऑफ द मैच सत्यम पांडे और कानपुर से मैन ऑफ द मैच का खिताब रोहित यादव को दिया गया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्याम बाबू, डीसीए जालौन के सचिव विकास कुमार शर्मा, टूर्नामेंट आयोजक कमेटी के संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह, विनोद चतुर्वेदी उपाध्यक्ष एमएलए, शरद श्रीवास्तव वरिष्ठ सदस्य , पूर्व रणजी खिलाड़ी बृजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह , एपी सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, श्रीकांत वर्मा, उत्तम कुमार, कमल सैनी, अनिल कुमार , अशोक साहू,रिक्की सिंह, आशीष मौजूद रहे ।








Leave a comment