माधौगढ़-उरई । रामपुरा रोड पर बीती रात एक ढाले को तोड़ कर 50 हजार का सामान पार कर दिया गया | ढाले पर कन्फैक्शनरी का सामान मिलता था
माधौगढ़ कस्बे के रामपुरा रोड स्थित मैथिलीशरण मोहल्ला निवासी राघवेंद्र सिंह की कन्फैक्शनरी की दुकान का मंगलवार को पटिया निकालकर चोरों ने दुकान में रखा बोर्नवीटा , बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, नमकीन सहित लगभग पचास हजार का सामान पार कर दिया। आहट पाकर कुछ दूरी पर लेटे ट्रक चालक ने शोर मचाया तो चोर भाग गए। इसके बाद रास्ते में दुकान से चोरी गया झोला व बोरी सहित तीन हजार का सामान व साइकिल छोड़ गए। सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं कस्बे में आए दिन हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत है।







Leave a comment