उरई। पुलिस झंडा दिवस पर बुधवार को एसपी रवि कुमार ने पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज का ध्वजारोहण किया। इस दौरान मौजूद समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि सभी लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखे। वहीं उन्होंने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा भेजे गए संदेश को भी पढ़कर सुनाया। पुलिसकर्मियों ने पुलिस ध्वज को सलामी दी। इस दौरान जिले के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment