उरई। डकोर थाने के कुसमिलिया गांव में गुरूवार से तीन दिन का चर्चित मेला शुरू होने जा रहा है।
      इस मेले को जुआ महोत्सव की संज्ञा दी जाती है क्योंकि इसमें तीनों दिन भारी जुआ खिलता है। जिसमें लाखों रूपये के दांव जीते हारे जाते हैं। यहां के जुआ में केवल गांव के लोग ही नहीं खेलते बल्कि दूर दूर से भी खिलाडी आते हैं  इसलिये इस मेले का चार्म व्यापक क्षेत्र में है।
      पता नहीं इस मेले के उक्त रिवाज की भनक वर्तमान थाना पुलिस और एसओजी टीम को है या नहीं इसलिये यहां के फडों पर कोई दविश होगी या नहीं इस पर लोगो की निगाह टिकी हुयी हैं।

Leave a comment