जिले की स्वनाम धन्य हस्तियों को विभूति सम्मान के साथ कौमी एकता सप्ताह का गरिमामय समापन

 
उरई। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में एकीकरण समिति के कौमी एकता सप्ताह के समापन और विभूति सम्मान से अलंकरण का भव्य समारोह शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने की। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रविकुमार रहे। युद्धवीर सिह कंथरिया ने संचालन किया।
         विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिये विशिष्ट योगदान करने वाली विभूतियों को जिला पंचायत अध्यक्ष और एकीकरण समिति के सदस्यों ने जब सम्मानित किया तो पूरा सभागार भावविभोर होकर जोरदार तालियों के साथ स्वागत के लिये तत्पर हो उठा। सम्मानित होने वाली विभूतियों में राजनीति में जुझारू संघर्ष का दूसरा नाम कैलाश पाठक, डीवी कालेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के एसोसियेट प्रोफेसर डा0 यूएन सिंह , ईमानदार कार्यशैली के लिये पुलिस अधीक्षक रवि कुमार , कोराना काल में बेहतर उपचार सुनिश्चित करने वाले चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 डी नाथ, साहित्यकार डा0 प्रयागनारायण त्रिपाठी , जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष शशिकान्त द्विवेदी , पूर्व डीजीसी रमाकान्त द्विवेदी , माया सिंह , वीरेन्द्र तिवारी , डा0 अखण्ड प्रताप सिंह , डा0 प्रशान्त निरंजन , प्रसिद्ध चित्रकार और शायर जावेद कुदारी , टेªन से चढते उतरते समय अपने आपको  जान जोखिम में फसा देने वाले बुजुर्ग और महिलाओं को बचाने में कई बार जान की बाजी लगा चुके आरपीएफ के जवान धीर सिंह आदि शामिल हैं। कई नवोदित प्रतिभाओं को भी गौरव सम्मान से नवाजा गया।
        कार्यक्रम की सफलता में लक्ष्मण दास बाबानी , डा0 ममता स्वर्णकार , गरिमा पाठक इंजीनियर अजय इटौरिया , शशि सोमेन्द्र , अलीम सर  और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a comment