मंत्री समूह के निर्देशों पर अमल के लिये प्रशासन सचेत , रूचि न लेने पर मत्स्य अधिकारी को आयुक्त ने लगाई कडी फटकार


उरई। मंत्री समूह के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के लिये मण्डलायुक्त आदर्श सिंह की बैठक में फटकारें गये मत्स्य अधिकारी । उन्हें आगाह करते हुये मण्डलायुक्त ने कहा कि अगर उन्होने कार्य में रूचि न लेने की स्थिति बरकरार रखी कि उनके खिलाफ कडी कार्यवाही करने में चूंकि नहीं की जायेगी ।
       विकास भवन सभागार में आयोजित हुई इस बैठक मेें मण्डलायुक्त ने पलेवा के लिये नहर विभाग से 2 दिन में टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड धारकों के लिये अलग से कंट्रोल रूम बनाये ताकि समस्या आने पर वे अपनी शिकायत दर्ज करा सके। जल विभाग को क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की तत्काल प्रभाव से मरम्मत कराने को कहा।
     बैठक में मण्डल की संयुक्त विकास आयुक्त मिथलेश सचान , जिलाधिकारी चांदनी सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव , अपर जिलाधिकारी वित्त पूनम निगम , अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल कुमार यादव , मुख्य चिकित्साधिकारी एनडी शर्मा , जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी , जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, डीसी मनरेगा अवधेश दीक्षित प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a comment