युवाओं में आधुनिक दृष्टि के विकास के लिये 25 साल के विजन अभियान का श्रीगणेश


उरई। संविधान दिवस पर आटा के डा0 अम्बेडकर इण्टर कॉलेज में युवा संवाद का आयोजन किया गया। इसमें डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ हुआ जिसके बाद आयोजकों ने युवा दस्तक अभियान के आगाह की घोषणा की ।
     इस अवसर पर अभियान के संयोजक कुलदीप कुमार बौद्ध ने कहा कि यह ऐतिहासिक शुरूआत है। इसमें 2022 से 2047 तक के विजन को लेकर काम किया जायेगा। युवा दस्तक अभियान में बेरोजगारी , नौकरी, शिक्षा और आजीविका आदि मुददों पर युवाओं में नयी दृष्टि का विकास किया जायेगा। जातिगत भेदभाव , छुआछूत व सामाजिक असमानता के अन्त के लिये नयी युवा चेतना गठित की जायेगी। वरिष्ठ चिन्तक रामकुमार गौतम , तिलक चन्द्र , राजकुमार प्रधानाचार्य , रिहाना मंसूरी और रीता विश्वकर्मा ने विचार प्रकट किये।

Leave a comment