रामपुरा- उरई। यातायात नियमों की जानकारी और उनका पालन जरूरी है। तभी वाहन चलाने में दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
यह बात कस्वा ऊमरी में जय बिहारी मेमोरियल स्कूल में यातायात माह के उपलक्ष्य में आयोजित हुये कार्यक्रम में रामपुरा के थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह वैस ने कही। उन्होंने कहा कि जरा सी असावधानी जीवन को खतरे में डाल सकती है। हिदायत दी कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर लगायें और कार चालक बगैर सीट बेल्ट के वाहन न चलायें । इस अवसर पर ऊमरी नगर के अनेक सम्भ्रांत लोग , शिक्षक, छात्र, छात्रायें उपस्थित थे।








Leave a comment