सिरसाकलार- उरई। योगी सरकार में भी नहर विभाग का वही बेढंगा ढर्रा जारी है कि खुदाई और सफाई के नाम पर आधा अधूरा काम कराकर पूरा स्टीमेट निकाल लेना और हडप जाना। इस कार्य की शुरूआत बुवाई के सिर पर होने के समय ही कराई जाती है ताकि सिचाई के लिये व्याकुल किसान कुछ कह न पाये। इस क्षेत्र की नहर , रजवाहा और माइनरों की सफाई में इंजीनियरों ने फिर बडा खेल कर दिखाया।
मलथुआ माइनर को ही देखे सफाई की इतिश्री हो चुकी है जबकि धरातल पर माइनर खास फूस से पटी पडी है। यही हालत जखा माइनर , पीपरी माइनर और तरसौर रजवाहा की है। नहर पूरी तरह साफ न होने से पानी के संचालन में रूकावट रहती है और टेल के खेत तो प्यासे ही रह जाते है।
15 नवम्बर से गेहॅू की बुवाई शुरू हो जाती है पर कई किसान नहर विभाग की करतूस से पलेवा नहीं कर पा रहे तो उनकी बुवाई कैसे होगी। हालांकि बेतवा नहर द्वितीय के एसडीओ अरविन्द कुमार ने बात करने पर तसल्ली देते हुये कहा कि पानी आने से पहले जहां काम अधूरा है वहां काम जरूर करा दिया जायेगा किसान आश्वस्त रहें।








Leave a comment