शार्ट सर्किट से कंफेक्शनरी की दुकान में आग , 2 लाख का सामान जल कर ख़ाक

जालौन-उरई । बिजली के शॉर्ट सर्किट से कन्फेक्शनरी की दुकान में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। 

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी हरीसिंह के नाम चुर्खी रोड पर जिला परिषद की दुकानों में दुकान नंबर 9 आवंटित है। वह अपनी दुकान में कन्फेक्शनरी का सामान बेचते हैं। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। लगभग 11 बजे रात में बिजली के शॉर्ट सर्किट से उनकी दुकान में आग लग गई । जब सामान जलने से दुकान के अंदर से धुआं बाहर आने लगा तो आसपास के लोगों ने उसे देखा और हरी सिंह को सूचना दी। जब हरी सिंह दुकान पर पहुंचे और शटर को उठाया तो दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। आसपास के दुकानदारों ने मिलकर आग पर किसी तरह काबू पाया। पीड़ित दुकानदार हरी सिंह ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचे तो बिजली के तार आपस में चिपके हुए थे। आग लगने से उन्हें करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने आग की सूचना कोतवाली में दी है |

Leave a comment