जालौन-उरई । ट्रैक्टर की चपेट से बचने के चक्कर में जालौन से जा रही बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड गयी जिससे एक बाइक पर पीछे बैठे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए | सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टरों ने उनकी स्थिति अपने काबू से बाहर बता कर उन्हें जिला अस्पताल के लिए ठेल दिया |
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा निवासी मुकेश मिश्रा (ं42) अपने गांव के ही केसरीलाल (58) के साथ किसी काम से बाइक पर जालौन आ रहे थे। ग्राम नारायनपुरा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुकेश व केसरीलाल घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां वृद्ध केसरीलाल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि मुकेश मिश्रा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।







Leave a comment