पुलिस कार्रवाई के बाबजूद जुआ बेकाबू , फिर पकड़ा 22 हजार से अधिक का जुआ

सिरसाकलार-उरई | गाँवों में परिवारों को बर्बादी के कगार पर खडा कर देने वाले जुए के खेल पर अंकुश नहीं हो पा रहा है | दरअसल जुए के अड्डे संगठित रूप से चलाये जाते हैं जिनके संचालकों पर जब भी प्रहार होता है जुआ थम जाता है | गवाह है अमिताभ यश की कप्तानी का दौर जब पेशेवर तरीके से जुआ खिलवाने वाले चिन्हित कर गिरोहबंद अधिनियम में लम्बे समय के लिए जेल भेजे गए थे और उनके द्वारा बनायी गयी चल अचल संपत्ति कुर्क कर ली गयी थी जिससे उनके तबादले के बाद भी कुछ वर्षों तक जुए के खेल में खामोशी छायी रही थी | वर्तमान में जुआरियों की धरपकड़ तो हो रही है लेकिन उनकी नब्ज नहीं छुई जा रही है जिससे पुलिस की कार्र्वाइयां बेअसर साबित हो रहीं हैं |

  इसी  क्रम में स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को ग्राम टिकरी में 22 हजार रूपये से अधिक का जुआ पकड़ा गया जिसके सिलसिले में ८ कथित जुआरी दबोचे गए | इनके नाम राजू निषाद , पिंटू निषाद निवासी गण टिकरी , नवनीत विश्वकर्मा भदेख , राज नारायण निवासी लोहई, सुनील पाल और सोनू पाल निवासी गण मालपुर ,जितेन्द्र निवासी रनधीरपुर और अनूप कुमार चौबे निवासी नाहिली हैं | इनसे 22880 रूपये बरामद होने का दावा किया गया है लेकिन इनकी धर पकड़ किसी निजी जगह की बजाय जंगल से दिखाई गयी है |

Leave a comment