देवेंद्र सिंह पुर स्मृति अंडर-14 प्रशिक्षण टूर्नामेंट लीग मैच शुरू

उरई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन जोन द्वारा स्वर्गीय देवेंद्र सिंह (पुर) की स्मृति में अंडर-14 प्रशिक्षण लीग मैच का शुभारंभ सोमवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर हुआ, जिसमें सिरोठिया क्रिकेट एकेडमी, पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी, वेदव्यास कालपी एकेडमी, जालौन क्रिकेट एकेडमीकी कुल 4 टीमें बनाई गई। 

अंडर 14 प्रशिक्षण मैच के पहले दिन वेदव्यास बनाम  सिरोठिया और पुलिस  लाइन एकेडमी बनाम जालौन एकेडमी के  बीच मैच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वेदव्यास कालपी ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 110 रन बनाए | स टीम के अभय कुमार ने सबसे ज्यादा 65 बॉल में 50 रन बनाएं | इसके बाद व्यास सिंह ने 24 बॉल में 17 रन और यश यादव ने 20 बॉल में 15 रन का योगदान दिया। सिरोठिया क्रिकेट एकेडमी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 15.5 ओवर में ही 1 विकेट मात्र पर  111 रन बनाकर जीत हासिल की |

जिसमें देवांश सेंगर ने सबसे अधिक 44 बॉल में 50 रन बनाए जिसमें 7 चौके शामिल हाँ  वहीं  मानवेंद्र सिंह वर्मा ने 33 बॉल में 19 रन बनाए और सेंगर प्रजापति ने 19 बॉल में 34 रन बनाए  जिसमें 4 चौके एक छक्का शामिल है।

वहीं दूसरे मैच में एसबीडीएम जालौन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में  8 विकेट खोकर 144 रन बनाए जिसमें सबसे अधिक अहम वर्मा ने 53 बॉल में 42 और मोहम्मद हसनानी ने 29 बॉल में 19 रन बनाए|  कैफ ने 12 बॉल में 10 रन  बनाए। जवाब में पुलिस लाइन एकेडमी 17 ओवर एक बॉल मैं 10 विकेट खोकर मात्र 89 रन ही बना पाई \ इस टीम में  सबसे अधिक सिद्धार्थ दुबे ने 33 गेंदों पर  18 रन और तेजस यादव ने 9 बॉल पर  11 रन बनाए। 

मैन ऑफ द मैच सिरोठिया क्रिकेट एकेडमी के देवराज पटेल और एसबीडीएम जालौन के मोहम्मद  हंसनानी  को डीसीए के  संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह ने अवार्ड दिया | इस मौके पर विनय कुमार सिंह , अनिल कुमार , उत्तम कुमार , श्रीकांत वर्मा , पुष्पेंद्र सिंह चंदेल , सचिन पाटकर , रिकी सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment