शिक्षण टूर्नामेंट में दूसरे दिन कालपी और सीरौठिया जीती

उरई । जिला क्रिकेट एसोसिएशन  द्वारा स्वर्गीय देवेंद्र सिंह (पुर) की स्मृति में चल रहे अंडर-14 प्रशिक्षण लीग मैच के दूसरे दिन सीरौठिया बनाम पुलिस लाइन और कालपी बनाम जालौन एकेडमी के बीच मैच खेला गया जिसमें सीरौठिया और कालपी ने मैच जीता। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए सीरौठिया एकेडमी ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें दीवान सेंगर ने 56 बॉल में 95 रन, सागर प्रजापति ने 57 बॉल में 81 रन का अहम योगदान दिया वही लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस लाइन एकेडमी के अभिषेक सिंह चौहान ने 30 बॉल में 24 रन,  उत्कर्ष ने 19 बॉल में 10 रन,  विशाल सिंह ने 8 बॉल में 2 रन , सिद्धार्थ दुबे ने 23 बॉल में 5 रन , आरव कश्यप ने 12 बॉल में 1 रन,  अखिलेश कुमार ने 7 बॉल में 5 रन और 5 खिलाड़ी 0 रन पर आउट हुए और  71 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। वहीं दूसरे मैच में जालौन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 116 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक 47 बॉल में 40 रन मुकुल सिंह ने बनाये , अहम बर्मा ने 8 बॉल में 13 रन,  कैप ने  23 बॉल में 21 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया वही लक्ष्य का पीछा करते हुए वेदव्यास एकेडमी कालपी ने 18 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 117 रन बनाकर जीत हासिल की जिस में सर्वाधिक अभय ने 44 बॉल में 55 रन , अनुकल्प सैनी ने 23 बॉल में 11 रन,  राजा सिंह ने 15 बॉल में 19 रन का अहम योगदान दिया |  मैन ऑफ द मैच का खिताब कालपी के अभय को संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह ने दिया।

इस मौके पर  उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्याम बाबू , डीसीए के संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह , अनिल कुमार , उत्तम कुमार,  श्रीकांत वर्मा , पुष्पेंद्र सिंह चंदेल,  सचिन पाटकर , रिकी सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment