उरई  । जनपद के कालपी थाना क्षेत्र के बर्खेरा निवासी दंपत्ति के संदिग्ध हालत में कानपुर में किराए के अपने मकान पर फांसी पर लटके शव जब उनके पैतृक गाँव पहुंचे तो उनकी ह्त्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने यह कहते हुए हंगामा काट दिया कि जब तक इस मामले के दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ शव नहीं उठाने देंगे | प्रशासनिक अधिकारियों और कालपी के प्रभारी निरीक्षक ने किसी तरह समझा बुझा कर शव उठवाया और अपनी ही देखरेख में उनका आनन् फानन अंतिम संस्कार करा दिया |

कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरखेरा गांव निवासी राहुल कुमार (27) पत्नी पुष्पलता (22) के साथ कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करता था और  शाहपुर में किराये के मकान में रहता था। सोमवार की सुबह दोनों के शव एक ही दुपट्टे से लटके मिले थे। जानकारी होने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उनके शव बरखेरा गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। मृतक राहुल की बहन रजनी ने आरोप लगाया कि उसके भाई व भाभी की हत्या की गई है वहीं परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शवों का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे कोतवाल जितेंद्र सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए हंगामा काट रहे लोगों को समझाया। और शवों का अंतिम संस्कार कराया।

Leave a Reply