जालौन टाइम्स की खबर के बाद  वरिष्ठ नहर अभियंताओं को करना पडा मौक़ा मुआयना

सिरसाकलार-उरई | क्षेत्र में बेतवा नहर प्रखंड  द्वितीय  के जरिये  रजवाहे,  माइनरों की चल रही सफाई – खुदाई कागजों में सीमित होने की  खबर छपते ही नहर विभाग के आला अधिकारियों ने  काम देखने के लिए मौके पर आ कर निरीक्षण किया |

बता दें  कि सिरसाकलार क्षेत्र में नहर विभाग द्वारा तरसौर रजवाहा,  मलथुआ माइनर,  पीपरी माइनर  ,  जखा माइनर ,   बीजापुर माइनर और  रंधौरा माइनर में सफाई और खुदाई के लिए काम लगाया था लेकिन जिस तरह इसमें औपचारिकता पूरी की गयी उससे  क्षेत्र के किसान क्षुब्ध थे कि इस आलम के रहते हुए उनके यहाँ पानी कैसे पहुंचेगा |  

इसकी  खबर 27 नवम्बर को  जालौन टाइम्स में  प्रमुखता से प्रसारित की गयी थी  थी जिससे  नहर विभाग में खलबली मच गई और अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ,   सहायक  अभियंता बीरेंद्र कुमार  सिंह व अवर अभियंता विनोद कुमार कटियार के साथ मौके पर आ धमके |  बाद में उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी  ऐसे काम से संतुष्ट नही हैं | इसी क्रम में उन्होंने आश्वासन दिया  कि जहाँ काम सही नहीं  है वहाँ दुबारा काम कराने के आदेश दिए जायेंगे | कागजी काम के लिए जिम्मेदारों पर कार्यवाही होगी | किसानों को अधिकारियो ने भरोसा दिलाया कि जल्द सही कार्य कराकर पानी छोड़ा जाएगा |  किसी भी किसान को पानी को लेकर दिक्कत नहीं होगी |

Leave a comment