मुहम्मदाबाद में जलापूर्ति सुदृढ करने का काम नमामि गंगे परियोजना के तहत नहीं कराया – चांदनी सिंह


उरई। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने साफ किया है कि डकोर ब्लाक के मुहम्मदाबाद में जलापूर्ति सुदृढ करने के लिये हुआ काम नमामि गंगे परियोजना का न होकर जल निगम की ग्राम पेयजल योजना का है। जिसके अधूरे रहने पर ग्राम पंचायत पर इसे हस्तगत करने का दबाव नहीं डाला जा सकता ।
      उक्त ग्राम के प्रधान ने आरोप लगाया था कि उनके गांव में कई स्थानों पर पाइप लाइन बिछाई ही नहीं गयी है और 10 जगह लीकेज है जिससे जलापूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। अगर ग्राम पंचायत ने इस स्थिति के रहते हुये उक्त कार्य को हस्तगत कर लिया तो मुश्किल हो जायेगी क्योंकि ग्राम पंचायत को पाइप्ड पेयजल योजना के रख रखाव के लिये कोई बजट अनुमन्य नहीं है।
      जिलाधिकारी ने इससे सहमति प्रकट करते हुये कहा कि जल निगम को ही लीकेज मरम्मत और पूरे गांव में स्वीकृत हद तक पाइप लाइन बिछानी पडेगी । यह कार्य पूर्ण हो जाने के बाद ही ग्राम पंचायत से इसे हस्तगत करने का आग्रह किया जा सकता है। 

Leave a comment