उरई । डकोर के समीप रेलिंग तोड़ कर नाहर में जा गिरे बिजली कर्मी का शव तीन से मशक्कत कर रहे गोताखोर बुद्धवार को निकाल सके \

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर निवासी सेवानिवृत्त फौजी ज्ञानेंद्र (50) जो वर्तमान में बिजली में सेवा दे रहे थे ,  सोमवार की सुबह बाइक से डकोर जा रहे थे । डकोर से निकली नहर पुलिया की रेलिंग से उनकी बाइक टकरा गई जिससे वह बाइक सहित नहर में गिर गये  थे । दो दिन तक पुलिस, गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश करती रही। बुधवार की सुबह नहर में पांच किलोमीटर दूर गोताखोरों ने उसके शव को तलाश लिया।

परिजनों ने बताया कि वह कुसमिलिया विद्युत्  उपकेंद्र में तैनात थे। डकोर लाइनमैन के पिता की मौत पर उसके घर जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया।

Leave a comment