डायट प्रवक्ता ने स्कूल का निरीक्षण कर शिक्षकों को बताये बेहतर पढाई के गुर


उरई। डायट प्रवक्ता त्रिलोकी सिंह जादौन ने अचानक बिनौरा वैद्य के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंच.कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
      इस दौरान डायट प्रवक्ता ने उक्त स्कूल के बच्चों के शैक्षिक स्तर को जाना और उनकी ग्राह्य क्षमता के सापेक्ष शिक्षण विधियों पर चर्चा की । विद्यालय में संसाधनों की उपलब्धता को परखा । साथ में उन्होंने शिक्षकों को महात्वपूर्ण टिप्स भी दिये।

Leave a comment