उरई। नमामि गंगे योजना के तहत हर घर नल से जल पहुचाने के कार्य के लिये 11 ग्रामों को माॅडल बनाने का कार्य यूनोप्स द्वारा कराया जा रहा है। इसमें ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति को ग्र्रे वाटर प्रबंधन, जल श्रोतों के स्थायित्व के लिये जल संरक्षण और संरचनायें बनाने व नमामि गंगे योजना का संचालन व रख रखाव सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जायेगा।
यूनोप्स के जिला सलाहकार देवेन्द्र गांधी ने इस सिलसिले में कदौरा ब्लाक के इटौरा बावनी और उदनपुरा में ग्राम सभा की खुली बैठक बुलाकर कहा कि कोई घर इस योजना से आच्छादित होने से न छूटे यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पानी के लिये साल में दो बार पानी की जांच कराया जाना अनिवार्य है ताकि जल जनित बीमारियों की रोकथाम हो सके। नालियों में पानी का जमाव रोकने के लिये भी उन्होंने आगाह किया ।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि गांव में सभी के सहयोग से जल संरक्षण , बांध , मेंडबंदी के कार्यो के लिये ग्राम स्तर पर योजना बनाकर क्रियान्वित करें। इटौरा बावनी ग्राम के प्रधान राजकुमार ने अमृत सरोवर तालाबों को जल संरक्षण का अनूठा शाहकार बताया । इसका अनुकरण कर सभी को अपने ग्राम में तालाबों का निर्माण और पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार कराना चाहिये। उदनपुर की प्रधान पुष्पादेवी , जन कल्याण परिषद के ब्लाक कोर्डिनेटर शशिकान्त, इटौरा बावनी के पेयजल एवं स्वच्छता समिति की सदस्य बालेन्द्र कुमार ने भी उपयोगी जानकारियां दी । उदनपुर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह , सुरेश कुमार, पंचायत सहायक रमा , ग्राम रोजगार सेवक विपिन कुमार, नीरज , आलोक, राजपाल, अविनाश , जसवन्त , चैनादेवी , ताज बानो आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।








Leave a comment