कुठौन्द – उरई। नमामि गंगे परियोजना के 102 पाइप सडक किनारे से चोरी हो गये। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
      प्राप्त समाचार के अनुसार पारेन व रोमई मुस्तकिल में नमामि गंगे परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इस सिलसिले में ठेकेदार के मुताबिक नहर के बगल से मैन रोड पर उन्होंने पाइप रखवा दिये थे जिसमें 102 पाइप अगले दिन चोरी मिले।
     रायबरेली निवासी ठेकेदार जितेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस को इस वावत दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि 6 दिसम्बर को रात 12ः30 बजे उन्होंने स्वयं गिनकर 196 पाइप पारेन व रोमई मुस्तकिल की नहर के बगल से रखवाये थे। अगले दिन सुबह 8ः30 बजे जब वे अपने कमरे से कार्य स्थल पर पहुंचे तो उन्हें सडक पर रक्खे पाइप कम हो जाने का आभास हुआ । गिनती की तो केवल 94 पाइप मिले । उनका कहना है कि पाइप आने की खबर कम्पनी से जुडे लोगो को ही थी इसलिये अनुमान किया जाता है कि उन्हीं में से किसी ने पाइप पार किये है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Leave a comment