सीडीओ ने किया प्रेरणा महिला संकुल समिति के वार्षिक अधिवेशन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ


उरई। नवीन मण्डी एट में सखी पे्ररणा महिला संकुल समिति के वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया । इस अवसर पर उन्होंने 25 समूहों को कैश के्रडिट लिमिट से 25 लाख रूपये ऋण व 25 सीआईएफ को 27 लाख 50 हजार रूपये का ऋण वितरित किया ।
     ग्राम संगठनों से आये 30 समूहों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों का सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। 5नये पदाधिकारियों का स्वागत और 5 पूर्व पदाधिकारियों का विदाई सम्मान भी इस दौरान हुआ ।
      कार्यक्रम में एट इण्डियन बैंक के मैनेजर , ब्लाक मिशन के मैनेजर चन्दन श्रीवास , सहायक विकास अधिकारी आईएसबी हरीश राठौर , जिला मिशन प्रबंधक धर्मेन्द्र जैन , डीआरपी एसपी सिंह , डीआरपी रामकुमार , कन्नौज के युवा कल्याण अधिकारी रोहित त्रिपाठी , बीएमएम अनुपम , सीएलएफ डकोर के नीरज और लेखाकार्य दीपिका उपस्थित रहीं । 

Leave a comment