अण्डर 14 के ट्रायल में 118 खिलाडी उतरे मैदान में

उरई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अण्डर -14 क्रिकेट खिलाडियों का जोनल ट्रायल उरई में गुरूवार को कराया गया जिसमें झांसी मण्डल, कानपुर मण्डल , मैनपुरी , हमीरपुर के 118 खिलाडियों ने ट्रायल दिया ।

      खिलाडियों के हुनर को परखने के लिये उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सिलेक्टर की व्यवस्था की थी । डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन जालौन के सचिव विकास कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुये बताया कि सिलेक्टर ने बारीकी से सभी खिलाडियों का ट्रायल लिया। इनके परफारमेन्स की सूची यूपीसीए को भेजी जायेगी। इसके उपरांत चयनित खिलाडियों को सूचित किया जायेगा। यह ट्रायल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशक मण्डल के सदस्य श्याम बाबू की निगरानी में सम्पन्न हुये। 

Leave a comment