उरई। रूठ कर पत्नी के चले जाने से अवसाद ग्रस्त हो कर युवक ने घर में फांसी लगा कर आत्म ह्त्या कर ली |

हाल पता उरई निवासी मृतक अनिरुद्ध सिंह (35) मूल रूप से गोरखपुर जनपद  का रहने वाला था लेकिन फिलहाल वह शहर के शव नया पटेल नगर मुहल्ले में रहता था | बुधवार की देर रात घर के कमरे में फंदे पर उसका शव  लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को गृहस्वामी ने बताया कि अनिरुद्ध पेंटर का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो दिन पहले पत्नी सीता घर छोड़कर चली गई थी। जिससे वह परेशान रहता था। दो माह पहले ही उसके घर पर किराये से रहने आया था। कोई संतान नहीं है। मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें जानकारी दे दी गई है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी |

Leave a comment