उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में छेहपुला के पास बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया | बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी |
औरैखी गांव निवासी संजय सिंह (40) बुधवार की शाम बाइक से जालौन जा रहा था। जब उसकी बाइक छह पुला के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उसे रौंद दिया। हायर सेंटर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मृतक के छोटे भाई भारत ने पुलिस को बताया कि संजय उनसे बड़े थे और खेतीबाड़ी का सामान लेने जालौन जा रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गए। वाहन उनके पेट के ऊपर से निकल गया था जिससे उनकी हालत गंभीर थी। तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।







Leave a comment