उरई । घर के कमरे में युवती ने फांसी लगा ली जबकि वह होनहार थी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी | परिजन उसके इस खतरनाक इरादे को समय रहते ताड़ नहीं पाए |
कोंच कोतवाली क्षेत्र के तीतरा गांव निवासी प्रेमनारायण की 19वर्षीय पुत्री सुमन ने बुधवार की रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुमन ने पिछले वर्ष ही बारहवीं पास की थी और घर पर ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। दो बहन एक भाई में दूसरे नंबर की थी। पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते है। परिजन पुलिस को मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है |







Leave a comment