उरई । पुलिस ने खेत में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर सात जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों पर रिपोर्ट दर्ज की।
माधौगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार व एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कस्बे के बाहर एक खेत में जुए का अड्डा संचालित हो रहा है। गुरुवार की दोपहर पुलिस की संयुक्त टीम ने वहां छापेमारी की। जिससे जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने घेराबंदी कर जुआरी मैथिलीशरण मोहल्ला निवासी रामजी, सलमान खान, अंबेडकर नगर निवासी अमन खान, परवेज, विजय नगर निवासी मोबीन अली, बरौली निवासी संदीप सिंह और आजाद नगर निवासी मनोज को पकड़ लिया। फड़ व तलाशी में पुलिस को पांच हजार रुपये, ताश की गड्डी, सात मोबाइल बरामद हुए। पकड़े गए लोगो पर पुलिस ने जुआ एक्ट की कार्रवाई की।








Leave a comment