उरई | नगर निकाय चुनाव के पहले पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने थानों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है | आटा की कमान एस ओ जी प्रभारी अर्जुन सिंह और एट की कमान अपने पी आर ओ शशिभूषण सिंह को सौंपी है |
चुर्खी के प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र पाठक के दिन बुहारते हुए कोंच का प्रभारी बना दिया है जबकि चुर्खी में डकोर के स्थानांतरित प्रभारी समीर सिंह को भेज दिया है | कोंच के प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही यहाँ लम्बी पारी खेलने के बाद रेंढर की इन्चार्जी करेंगे | एस पी ने अपने वाचक उदय भान गौतम को डकोर थाने की कमान सौंपी है जिन्हें उनकी अनुशंसा पर जिला एकीकरण समिति ने 22 नबम्बर 2021 को विशिष्ट सामान समारोह में अलंकृत किया था |
आटा के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप गौतम इसी हैसियत में कैलिया भेज दिए गए हैं जबकि अभी कैलिया की इन्चार्जी कर रहे रविन्द्र नाथ गौतम को अपराध शाखा से सम्बद्ध कर दिया गया है | कालपी में ही चौकी महमूदपुरा चला रहे उदयवीर अब कालपी कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक का दायित्व निर्वाह करेंगे |
चौकियों में नयी तैनाती
थाना उरई में तैनात संदीप कुमार मंडी चौकी प्रभारी , कदौरा में तैनात राज कुमार उरई की मेडिकल कालेज चौकी , थाना कालपी में तैनात सुरेशचन्द्र कालपी की ही रामगंज चौकी , थाना चुर्खी से दिलीप कुमार वर्मा कालपी की महमूदपुरा चौकी , थाना आटा के मुल्लन सिंह कालपी की टरननगंज चौकी , थाना माधौगढ़ से अभिषेक सिंह आटा की संकटमोचन चौकी , थाना आटा से संजय सिंह पाल कोंच की सागर चौकी , थाना इत से सुनील कुमार कोंच की मंडी चौकी , थाना कुठौंद से शिव शंकर सिंह कोंच की सुरही चौकी , थाना माधौगढ़ से धीरेन्द्र पटेरिया कैलिया की जगनपुरा चौकी , पुलिस लाइन से दामोदर सिंह थाना रामपुरा की ऊमरी चौकी , लाइन से वीरेन्द्र बहादुर सिंह सिरसाकलार की न्यामतपुर चौकी और न्यामतपुर से रामवीर सिंह रामपुरा की सिद्धपुरा चौकी के प्रभारी का दायित्व सम्हालेंगे |
कई उप निरीक्षक थानों से सम्बद्ध
उरई की मंडी चौकी के प्रभारी सुनील कुमार कोतवाली उरई , रामगंज कालपी चौकी से राजेश कुमार कालपी कोतवाली, संकटमोचन चौकी इंचार्ज मोहित कुमार थाना आटा से , सागर चौकी इंचार्ज मंसूर अंसारी कोतवाली कोंच से , मंडी चौकी कोंच से सर्वेश कुमार कोतवाली कोंच , सुरही चौकी इंचार्ज लाल बहादुर कोंच कोतवाली , जगंनपुरा चौकी थाना कैलिया से राजेश सिंह यादव और धर्मेन्द्र कुमार यादव क्रमशःथाना कैलिया और थाना सिरसाकलार, ऊमरी चौकी थाना रामपुरा से महादेव यादव थाना रामपुरा , रामपुरा थाना की ही चौकी सिद्धपुरा से थाना सिरसाकलार, लाइन से सुरेश चन्द्र शिकायत प्रकोष्ठ , रवि कुमार को यातायात शाखा और गोविन्द कुमार अंडे को चुनाव कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है |








Leave a comment