एम्बूलेंस में ही हो गया बच्चा , स्टाफ ने जच्चा बच्चा को नहीं होने दिया कोई खतरा

कदौरा –उरई | प्रसव पीड़ा से व्याकुल महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया | गंभीर हालत में जच्चा बच्चा को सीएचसी पहुंचाया जहां दोनो लोग स्वस्थ हैं |  एंबुलेंस के ईएमटी व चालक की परिजन तारीफ करते नही थक रहे हैं  ।

बुधवार  को थाना क्षेत्र के ग्राम रैला  निवासी मनीषा पत्नी दुर्वेश  को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई | एंबुलेंस प्रसूता को सीएचसी ले कर आ रही थी तभी हरचंदपुर के पास प्रसव हो गया | आनन फानन ईएमटी आशीष कुमार  व चालक धर्मेन्द्र कुमार ने आशा बहु की सहायता से सफलता पूर्वक प्रसव कराया और जच्चा बच्चा को सीएचसी ले कर आए जहा दोनो लोग स्वस्थ हैं |

Leave a comment