उरई। बुधवार को देर रात जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई विकास भवन सभागार में शासन के प्राथमिकता वाले विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा के लिये बैठक की जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे अपने विभाग की योजनाओं के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें । उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति धीमी देख कडी नाराजगी जताते हुये स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि योजना में रणनीति बनाकर कार्य किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नहीं की जायेगी।
उन्होंने निर्देशित किया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण पूरा होने के बाद ही उसका उद्घाटन कराया जाये जिसका व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी मौके पर भ्रमण कर निर्माण कार्यो का समय समय पर सत्यापन करते रहें। उन्होंने निर्माणाधीन ड्रग्स वेयर हाऊस के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये । अधिकतर आंगनवाडी केन्द्र बन्द रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि अगर निरीक्षण में कोई आंगनवाडी केन्द्र बन्द मिलता है तो सम्बंधितों पर कडी कार्यवाही की जायेगी। नगर पालिका उरई के अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी वार्डो के पार्षदों से पेयजल योजना के बारे में जानकारी करें ताकि कोई समस्या आने पर इस अत्यावश्यक समस्या का अबिलम्ब निदान हो सके । आचार संहिता लागू की जाने के पहले लाभार्थियों केा शहरी आवास योजना को भुगतान उपलब्ध करा दिया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव , मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नरेन्द्रेव शर्मा, परियोजना निदेशक शिवाकान्त द्विवेदी , उपायुक्त मनरेगा अवधेश दीक्षित आदि अधिकारी उपस्थित थे।








Leave a comment