उरई। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के प्रांगण में जारी क्रिकेट प्रीमियर लीग के तीसरे दिन के मैच का शुभारंभ इजीनियर एसोसियेशन क्रिकेट क्लब कानपुर के प्रेसीडेन्ट सौरभ यादव ने किया । लीग का फाइनल मैच 17 दिसम्बर को होगा।
आज का मैच एल्ड्रिच योद्धा बनाम एल्ड्रिच लाइंस के मध्य हुआ । टाॅस इंजीनियर अजय इटौरिया ने कराया जिसे एल्ड्रिच योद्धा ने जीता और उसने पहले बेटिंग का निर्णय लिया । इसमें एल्ड्रिच लाइंस की टीम 42 रन से हार गयी ।
कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरमैन सुविधा इटौरिया , प्रधानाचार्या सीमा श्रीखण्डे, उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी , अध्यापकगण गोविन्द सिंह , केके चतुर्वेदी, पुरूषोत्तम पुरवार , श्रीमती नीरज त्रिपाठी , महेश कुशवाहा, महेन्द्र , देवेश पाठक, वरूण मिश्रा, दिग्विजय , रणवीर, मनीष ने सहयोग किया।








Leave a comment