उरई। नदीगांव थाना क्षेत्र में पति की गला दबाकर हत्या के मामले में वांछित पत्नी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया ।
     गत 11 दिसम्बर को कस्बा नदीगांव में 26 वर्षीय राजेन्द्र उर्फ चैनू की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी जिसे लेकर उसके भाई रामकुमार ने अपनी भाभी रूबी और अण्डा निवासी रोहित को नामजद करते हुये हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसी बीच रूबी के फरार हो जाने से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी थी । रोहित मृतक का भांजा था लेकिन छानबीन में पुलिस को वारदात में उसकी संलिप्तता की पुष्टि नहीं हो पायी।
     गुरूवार को पुलिस ने रूबी को पकडने में सफलता प्राप्त कर ली । पुलिस के मुताबिक रूबी ने हत्या की बात कबूल करते हुये कहा कि उसके देवर नरेश उर्फ नन्ही बिटिया के साथ पे्रम सम्बन्ध हो गये थे। जिसे लेकर पति के साथ उन्हें इन सम्बन्धों की जानकारी हो जाने से उसका झगडा हो गया । इसी की प्रतिक्रिया में उसने देवर के साथ मिलकर रस्सी से गला दबाकर पति को मार डाला । अब पुलिस नरेश को खोजने में जुटी है। 

Leave a comment