उरई (सू०वि०)।
जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जेंडर अभियान एवम जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शहर के पटेल नगर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज में महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर ने महिलाओ के विरुद्ध हिंसा तथा भेदभाव उन्मूलन के विषय तथा महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड 19, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटियो व महिलाओ के अधिकार, व्यक्तिगत स्वास्थ, महिला हेल्पलाइन नम्बर, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पवार लाइन 1090,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930,महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि विषयों पर छात्राओं को जानकारी दी । जिससे वह स्वयं को आत्मनिर्भर बन सके एवं आने वाली पीढ़ी को भी आत्मनिर्भर बना सके।
इस कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर,महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक नीतू देवी, प्रियंका तथा कालेज प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रदीप कुमार निरंजन व समस्त स्टाफ, बालिकाएं आदि उपस्थित रहीं।








Leave a comment