उरई (सू०वि०)। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा०एन०डी०शर्मा द्वारा विगत माह 11 एवं 12 नवम्बर, 2022 को ग्राम कोटरा में आयोजित स्वास्थ्य मेले में प्रतिभाग करने वाले चिकित्सक, पैरामेडिकल कर्मियों / स्वयं सेवी संगठन, प्राइवेट चिकित्सालयों के चिकित्सक तथा कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर विकास भवन सभागार में सम्मानित किया गया तथा उनके इस कार्य के लिये सराहना की | ग्राम कोटरा में 11 एवं 12 नवम्बर 2022 को निशुल्क स्वास्थ्य मेला रेडक्रास सोसाइटी जनपद जालौन के सहयोग तथा नगर पालिका अध्यक्ष के सहयोग से किया गया था। जिसमें लगभग 2000 रोगियों का एलोपैथिक / आयुर्वेदिक / होम्योपैथिक पद्धति से उचार किया गया था। निशुल्क दवायें वितरित की गयी। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने सामु०स्वा०डकोर के प्रभारी डा० इदरीस, रेडक्रॉस चेयरमेन डा० नरेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र दिया । 

इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डा० अभय कुमार श्रीवास्तव, रेडक्रॉस सोसाइटी जालौन के सदस्य युद्धवीर सिह, लक्ष्मण दास, अलीम तथा अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a comment