उरई | जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने कल देर रात शासन के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि अपने विभाग की योजनाओं के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति धीमी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि योजना में रणनीति बनाकर कार्य किया जाए | इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी, जो भी कार्य मे लापरवाही बरतेगा उन अधिकारियों के खिलाफ तत्काल वेतन रोकने के साथ साथ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर के निर्माण होने के बाद उसका उद्घाटन किया जाए | साथ ही इनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी भ्रमण कर कराये जा रहे निर्माण कार्यो की क्रॉस चेकिंग करें। उन्होंने निर्माणाधीन ड्रग्स बेयर हाउस के कार्य मे तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आगनबाड़ी केंद्र अधिकतर बन्द रहने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि अगर कही भी आंगनबाड़ी केंद्र बन्द पाया गया तो सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने आधार फीडिंग कम होने पर सबंधित को निर्देशित किया कि जो भी आधार फीडिंग नही कराएगा उसकी पेंशन रुक जाएगी | साथ ही आधार फीडिंग कराने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करायें। उन्होंने कहा कि समस्त पेंशन संबंधित योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाकर लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के अनुश्रवण के साथ ही एक रणनीति बनाकर निर्धारित लक्ष्य निर्धारित अवधि में प्राप्त किया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उरई को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी वार्डो के पार्षद से जानकारी करें कि पेयजल योजना के अंतर्गत पेयजल की स्थिति के बारे में जानकारी रखें | कहीं भी समस्या आने पर त्वरित निराकरण कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि आचार संहिता के पहले ही शहरी आवास योजना का भुगतान किया जाए।
उन्होंने छात्रवृत्ति योजना, कन्या सुमंगला योजना, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना आदि योजनाओं की विभाग वार समीक्षा की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, डीसी मनरेगा अवधेश दीक्षित आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।








Leave a comment