जालौन-उरई । जन अधिकार पार्टी नगर इकाई की बैठक मंडल अध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य व नगर अध्यक्ष शिव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर चर्चा हुई।  

 बालाजी बाल विद्या मंदिर परिसर में आयोजित हुई बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार पार्टी पूरे जनपद में प्रत्याशी उतारेगी और अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। बैठक में सुरेशचंद्र राठौर ने कई साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ली और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने जनसंपर्क अभियान शुरू करने के लिए कहा। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष बालकराम दोहरे, मंडल सचिव बृजमोहन कुशवाहा एड., नगर उपाध्यक्ष बृजेश कुमार वर्मा, बृजमोहन विश्वकर्मा, नगर कोषाध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा, नगर सचिव श्रीकृष्ण कुशवाहा, सतीशचंद्र कुशवाहा, मुहर सिंह बाबूजी, बाबूराम कुशवाहा, राम सनेही, दीपक कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, आदित्य वर्मा, अनीता वाल्मीकि, अमित विश्वकर्मा, रवि, देवेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment