उरई।
50 हजार रूपये का ईनामी कुख्यात अन्र्तराज्यीय बदमाश मंगलवार को कांशीराम काॅलौनी चैकी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या डकैती और चोरी जैसे संघीन अपराधों के 45 मुकदमें विभिन्न राज्यों में दर्ज है। मुठभेड़ के दौरान उसके एक साथी के मौके से फरार होने में सफल होने की जानकारी देते हुये पुलिस ने जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिये जाने की आशा प्रकट की है।
पकड़े गये बदमाश का नाम सुभाष गुर्जर उर्फ रट्टी निवासी प्रगति विहार थाना गोले का मंदिर जनपद ग्वालियर म.प्र. बताया गया है। बताया जाता है कि शहर के कोंच रोड पर आज सुबह किसी कुख्यात बदमाश के गुजरने की सूचना पर एस.ओ.जी. और कोतवाली पुलिस की टीम संयुक्त रूप से चैकिंग पर लगी थी। इसी दौरान सुभाष गुर्जर अपने साथी के साथ मोटर साईकिल से गुजरा। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उसने पिस्टल से फायर दागने शुरू कर दिये। इसके बाद पुलिस के प्रशिक्षित दस्ते को जबावी फायरिंग करनी पड़ी जिससे उसके हाथ और पैर में गोलियां लगीं है और वह पस्त होकर गिर पड़ा। इस दौरान उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
उसने अन्य अपराधों के साथ साथ जनपद झांसी के मोंठ और पूंछ थाना क्षेत्रों से हुयी लाइसेंसी बंदूकों की चोरी और माघौगढ़ थाना क्षेत्र के मिहोनी गांव में हुयी चोरियों मे अपना हाथ कबूल किया। लेकिन चोरी की गयी लाइसेंसी बंदूके उसके गेंग के अन्य सदस्यों के पास होने के कारण बरामद नहीं हो सकी। उसके पास से मुठभेड़ में उसके प्रयोग की गयी पिस्टल, जिस मोटर साईकिल से वह जा रहा था वह बाइक जो चोरी की है और चोरी का ही एक मोबाइल बरामद हुआ है।








Leave a comment